अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण के प्रकारणों को शीघ्र निराकरण करायें- अपर कलेक्टर

सूरज मंडावी ब्यूरो चीफ सत्य खबर


कांकेर:–जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण के प्रकरणों को त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चत करें। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के तहत निर्णित, अनिर्णित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा जिले के अन्य प्रकरणों को भी संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग के उपस्थित अधिकारी को अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के पीड़ित व्यक्तियों को राहत राशि का भुगतान शीघ्र कराने के लिए कहा गया। पुलिस विभाग द्वारा पीड़ित व्यक्तियों, आश्रितों एवं साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूरी, क्षतिपूर्ति, आहार व्यय इत्यादि के भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित व्यक्तियों को सहायता राशि भुगतान शीघ्र कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि महेश जैन, विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, सीएमएचओ डॉ. जे.एल. उईके, लोक अभियोजन के उप संचालक जी.आर कोशले, सदस्य भीखम शोरी, सुकलाल शोरी, देवेन्द्र कुमार सोनी, सदस्य सचिव माखनसिंह ध्रुव सहित एएसआई प्रमिला तारंग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े :  ठंड से बचाने के लिए वृद्ध महिला को बांटा कंबल इंसानियत और सेवा सर्वोपरि:-मरवाही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह