शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा चारामा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र उकारी का दौरा किया

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर


कांकेर:-चारामा।। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही समस्याओं को जानने, किसानों का शोषण रोकने हेतु शिवसेना द्वारा धान खरीदी केंद्र में जाकर किसानों की समस्या जाना जा रहा है उन्हें दूर कराया जा रहा है इसी तारतम्य में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा चारामा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र उकारी का दौरा किया गया जहां धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से प्रति बोरा में 1 किलो धान ज्यादा लिया जा रहा था जिस पर शिव सैनिकों ने एसडीएम चारामा को बुलाकर घटनास्थल पर जांच कराया गया एवं कार्रवाई करने की मांग किया गया। कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना द्वारा जन आंदोलन की बात कही गई।

इसे भी पढ़े :  कोटतरा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया