गरियाबंद :- महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मति पद्मा दुबे का फिंगेश्वर , छुरा ब्लाक का दौरा ,,, महिला कार्यकर्ताओ से सक्रिय राजनीति में आने का किया आह्वान

गरियाबंद :- महिला कांग्रेस पद्मा दुबे ने प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेष शुक्ल के मार्गदर्शन व निर्देश अनुसार महिला छुरा व फिंगेश्वर ब्लाक का दौरा किया

जहा पर कार्यकताओ का बैठक लेते हुए महिला कांग्रेस जिला संगठन को और मजबूत करने , कार्यकारणी गठन विस्तार के सम्बंध में चर्चा की गई बैठक में उपस्थित महिलाओं को जिला अध्यक्ष पद्मा दुबे द्वारा सक्रिय राजनीति में आने का आह्वान किया
राज्य सरकार के जनहित कारी योजनाओं के बारे में जन जन प्रचार प्रसार कर महिला समूह को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ महिलाओं को आर्धिक रूप से मजबूत ,सशक्त बनाने के लिए महिला पदाधिकारीओ जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया

बैठक में प्रीति पाण्डे जिला महासचिव जिला उपाध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम पूर्व जनपत अध्यक्ष हरीश यादव पार्षद विकास दुबे सुनीता श्रीवास नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस फिंगेश्वर रूखमणी मांडले नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनीषा शर्मा नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस राजिम सरिता यदु महासचिव आदि उपस्थित रहे

इसे भी पढ़े :