रायकेरा स्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती…..

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के परिसर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के मुखिया एस के करण एवं विद्यालय परिवार ने मिलकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया प्राचार्य एस .के. करन ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर उनके जीवन काल से परिचय कराते हुए कहा कि हर साल 12 जनवरी का दिन देश में स्वामी विवेकानंद जयंती के तौर पर मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। स्वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागो में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई। उनके ओजपूर्ण विचार हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। निराशा से भरे जीवन को ऊर्जा से भर देने वाले उनके विचारों के चलते ही स्वामी जी के जन्मदिन को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth Day 2022 ) के तौर पर मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद अपने शक्तिशाली व तर्कयुक्त विचारों से सामने वाले का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अधिकारी रामकुमार पटेल ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व्याख्याता वीर सिंह ने उनके महत्वपूर्ण थॉट उठो जागो तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती है इस विचारधारा को सभी विद्यार्थियों को आत्मसात करने की जरूरत है निश्चित रूप से आप सभी अपने जीवन में सफल होंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा

इसे भी पढ़े :  भाजयुमो ने फुटपाथ व्यवसायियों के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन