राहुल प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष इकाई अध्यक्ष तो अंकित प्रदेश मंत्री

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के मार्गदर्शन में युवा चेंबर तिल्दा इकाई का गठन किया गया। इसमें चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, संरक्षक, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव, मंत्री, मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य इत्यादि पदों पर मनोनयन किया गया। नगर के युवा नेतृत्वकर्ता राहुल तेजवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गयाप्रदेश मंत्री अंकित अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।
सत्यपाल खूबचंदानी, देवानंद डोडवानी, सुरेश लखवानी और संतोष अग्रवाल को टीम का संरक्षक बनाया गया है।
किराना अनाज संघ से जीएसटी के सरलीकरण के लिए योद्धा की तरह काम करने वाले मनीष कोटवानी को अध्यक्ष, मेडिकल एसोसिएशन पाधिकारी दीपक बजाज को सचिव, तो प्रिंटिंग एसोसिएशन से अरविंद वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


चेतन छाबड़ा, विशाल लखवानी, विनोद बिन्नू शर्मा, अविनाश मोटवानी और कैलाश गांधी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
राजेश जेठवानी, मोहित खूबचंदानी, रजत तेजवानी, पीयूष शर्मा और सन्नी बजाज को सहसचिव नियुक्त किया गया है। महेश वाधवानी(खुशी), गुलशन वाधवा, सागर गिंडलानी, आदित्य अग्रवाल को मंत्री नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी दीपक चोइथवानी, पवन मेघानी, मयंक मेघानी, अभिषेक हरीरामानी और गुरमीत गेहानी को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में रवि बालचंदानी, लेखराज वाधवानी, सागर गंगवानी, राजेश भागवानी शामिल हैं.
प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने उपरोक्त मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे।

युवा चेंबर के गठन पर सीनियर चेंबर के अध्यक्ष रमेश विरानी कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया हरीरामानी सचिव निलेश वाधवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव खूबचंदानी चेयरमैन जगदीश खूबचंदानी सुरेश भगवानी राजेश लालवानी इकाई महासचिव राजेश कोटवानी कोषाध्यक्ष मोतीराम देवानी प्रदेश मंत्री राकेश भोजवानी एवं पूर्व चेंबर अध्यक्ष दिनेश पंजवानी तिल्दा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुंदरलाल पंजवानी कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष आलम चंद हरीरामानी एवं तिल्दा नेवरा के समस्त व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवगठित युवा चेंबर की पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की

इसे भी पढ़े :  जन चौपाल में मिले 16 आवेदन