किसानों के मांग को लेकर प्रदर्शनभूपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में – संदीप शर्मा

कुंजबिहारी ध्रुव ब्यूरो चीफ गरियाबंद

■ सोये सरकार को जगाने नंगाड़ा बजाया गया

कोपरा (राजिम) भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों में किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया इसी तारतम्य में कोपरा (राजिम) धान खरीदी केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि असमय वर्षा और विलंब से धान खरीदी शुरू करने के कारण अभी बहुत से किसानों के धान नही बिक पाए हैं, गिरदावरी में छुटे धान रकबा भी नही जुडे हैं उन सब किसानों के धान बिक जाय इसके लिए खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाई जाय, किसानों से किये गए वादा के अनुसार दो साल का बोनस तत्काल देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को रबी फसलों के लिए खाद की अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है, समितियों में खाद की आपूर्ति बंद कर दी गयी है और निजी क्षेत्रों में आपूर्ति किये जाने से कालाबाजारी हो रही है। कांग्रेस पोषित व्यापारियों द्वारा मनमाने कीमत में खाद बेचे जा रहे हैं, सहकारी समिति को मिलने वाले कमीशन को नही दिए जाने के कारण समितियों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो गयी है। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार जिंदा जरूर है पर किसानों के मामलों पर कुम्भकर्णीय नींद में सोई है जिसे जगाने के लिए आज यहां ना
नंगाड़ा बजाया जा रहा है।अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रमुख मांगों की भी जानकारी दी।

1 – धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाई जाय

इसे भी पढ़े :  73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल ने किया ध्वाजारोहणउत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरूस्कृत…

2- जिन किसानों की टोकन नही मिला उन्हें शीघ्र टोकन दिया जाय

3- जिन किसानों के रकबा छोड़ दिया गया उसे जोड़ा जाय

4- जिन किसानों के धान के भुगतान नही हुए उनके भुगतान किए जाएं।

5- रबी फसल के लिए किसानों को तत्काल खाद प्रदान किया जाय एवं बाजार की कालाबाजारी रोकी जाय

6- किसानों को किये वादा के अनुसार 2 साल के बोनस का भुगतान किया जाय

7- किसानों की समितियों को कमीशन की राशि 250 करोड़ रु का भुगतान शीघ्र किया जाय

प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू, होरीलाल निर्मलकर, भाजयुमो नेता संजय साहू, राजू साहू ने भी किसानों को संबोधित किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मुकेश मुकेश ठाकुर, तोमन साहू, विनोद पटेल, लोमस साहू, ग्वाल तारक, तोमन साहू, अश्वनी साहू, रामकुमार सेन, तेजराम साहू, कृष्णानंद पटेल, कल्याण साहू, अशोक साहू, गिरधारी तारक, चमन साहू, रूपनारायण साहू,जीवराखन पटेल, शिव साहू, टीभू साहू, कांता पटेल, चुरवान साहू, भीखम पटेल, शांतनु यादव, कार्तिक तारक, सहित अनेक किसान शामिल थे। धरना प्रदर्शन का संचालन वरिष्ठ नेता विनोद पटेल ने किया।