मैनपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत का फूंका पुतला

तीरथ दंता रिपोटर सत्य खबर मैनपुर


मैनपुर – युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देश पर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाहिद मेमन के नेतृत्व में आज बुधवार को मैनपुर में छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता राजेश मूणत द्वारा अमर्यादित भाषा को लेकर पुतला दहन कर उसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग किये है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की गलत परंपरा का शुरूआत की थी और भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस गलत ढंग से प्रदर्शन किया उससे आक्रोशित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए् तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया, पुलिस के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की वह अस्वीकार्य है भाजपा के पूर्व मंत्री का आचरण आलोकतांत्रिक और अभद्र है कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है और अमर्यादित बोल बोलने वाले नेता के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग करते है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला जगत ने कहा कि राजेश मूणत के समर्थन में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता पुलिस थाने में जाकर थाने में पुलिस पर दबाव बना रहे थे, वह गलत और अमर्यादित है राजेश मूणत ने कानून को हाथ में लेने का काम किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए किसी कांग्रेस नेता ने पुलिस पर दबाव नहीं बनाया था भाजपा नेता और कार्यकर्ता सत्ता से बेदखल होकर बौखला गये है जिसका यह नतीजा निकल रहा है कि भाजपा के नेता अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे है।

इसे भी पढ़े :  राजस्व , पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 481 बोरी अवैध धान किया गया जप्त….

इस दौरान पुतला दहन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस खेदू नेगी, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस डाकेश्वर नेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष सामन्त शर्मा, उमंग ठाकुर, अयुब, गेंदलाल यादव, नेयाल नेताम, पिलु सोरी, राधेश्याम पटेल, निखल जगत, दिनु पटेल, अफजल, गौरव, रामसिंग नागेश, सुखदेव यादव, दयाराम यादव, जनमेजय नेताम, रोशन राठौर, जाकिर रज़ा सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।