बिस्तर में बुजुर्ग महिला की मिली लाश, शरीर पर दिखे चोट के निशान

संवाददाता जितेंद्र भास्कर बिलासपुर कोटा

कोटा-रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों लाश मिली है। मृतिका का नाम जाम बाई 73 वर्ष बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरव बाबा मंदिर के पास मृतका जाम बाई का क्षतिग्रस्त शव घर के कमरे में पड़ा हुआ था।

वृद्ध महिला की मौत 2 से 3 दिन पहले हो चुकी है। साथ ही महिला के हाथ में चोट के निशान भी मिले हैं। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि वृद्धा की किसी ने हत्या तो नहीं कर दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि महिला की मौत के बाद जीव—जंतुओं ने शव को नोच दिया है। बहरहाल इस मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए मृतिका के शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। 

इसे भी पढ़े :  जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिकप्रतियोगिता में 02 गोल्ड, 05 सिल्वर और 03 ब्रांच मैडल प्राप्त कर जिले का किया नाम रोशन