भाजपा मंडल सरोना द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाए

सूरज मंडावी  ब्यूरो  सत्य खबर

उत्तर बस्तर  कांकेर- भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल सरोना के  द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं मां भारती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर मनाया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत की गई आजीवन निधि के मंडल प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी जी के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि हम समाज को अंत्योदय की धारणा के तहत ले जाएं यही हमारा प्रयास पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी तत्पश्चात देवनानी जी के द्वारा आजीवन समर्पण निधि पर उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अधिक से अधिक  पार्टी में समर्पण निधि जमा करने की अपील करते हुए संघटनात्मक चर्चा की गई सभा को भाजपा जिला मंत्री हीरा मरकाम जी के द्वारा संबोधित करते हुए संगठन के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तत्पश्चात मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर जी के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से बताते हुए पंडित दीनदयाल जी को संगठन के पुरोधा कुशल संगठन कर्ता एकात्म मानववाद का प्रेरणा बताया सभा का संचालन मंडल महामंत्री टेकेश्वर सिन्हा एवं आभार मंडल महामंत्री कन्हैया नेताम द्वारा किया गया।

आजीवन समर्पण निधि  में 40000 रुपए जमा की गई जो यहां अभियान आगे भी चलता रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री संजय गोपाल साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन नेताम मछुआ बोर्ड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत निषाद व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक संजय गोलछा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुदामा यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश कलिहारी महिला मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती चिंतामणि रामटेके महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती एनबत्ति कोर्राम सोशल मीडिया जिला प्रभारी निलेश गोलछा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक बीरेंद्र सिंहा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर पाण्डे सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े :  महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नयूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से वीडियो द्वारा ग्रामीण स्तर पर लोगों को करें जागरूक: जिला कार्यक्रम अधिकारी