कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में स्थापित लघु धान्य प्रोसेसिंग इकाई का मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने अवलोकन कर किया प्रशंसा

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

उत्तर बस्तर कांकेर :-प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में स्थापित कोदो, कुटकी, रागी प्रोसेसिंग इकाई (लघु धान्य) का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी ली एवं किसानों के हितार्थ किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया।

कांकेर जिले के लोकप्रिय कलेक्टर चन्दन कुमार ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, नरहरपुर आदि विकासखण्डों में किसानों के द्वारा लघु धान्य की फसल लिया जाता है।

लघु धान्य उत्पादक 300 किसानों का संगठन बना है, जिनसे क्रय कर इसकी प्रोसेसिंग की जाती है तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ियों में प्रदान किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के अलावा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गोटुलमुण्डा में भी लघु धान्य प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया गया है।

कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि अब तक 2 हजार क्विंटल लघु धान्य का प्रसंस्करण किया जा चुका है तथा प्रसंस्करण कार्य में लगे समूह के सदस्यों को 06 लाख रूपये की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। सलाहकार प्रदीप शर्मा ने इस अवसर पर स्वयं के उपयोग लिए भी रागी एवं कोदो-कुटकी के 10-10 पैकेट खरीदा।

उनके द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित कड़कनाथ हैचरी इकाई का भी अवलोकन किया एवं किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।