युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होकर परिचय प्राप्त करते हुए

संवाददाता जितेंद्र भास्कर बिलासपुर कोटा

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होकर परिचय प्राप्त करते हुए
उमंग एवं पूरी ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ।

उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रथम बिलासपुर आगमन के दौरान आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में कही। श्री कौशिक ने कहा कि आगामी 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए मुस्तैद रहना होगा।

इसके लिए मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अपनी भूमिका एवं कार्यप्रणाली पर कसावट लाना होगा। श्री कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है और उसके आप कार्यकर्ता है। आम जनमानस पर अगर किसी राजनीति संगठन पर विश्वास है तो भारतीय जनता पार्टी पर एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता जानती है कि देश एवं प्रदेश का अगर कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है।

कांग्रेस सालो साल देश में सत्ता में रहते हुए सत्ता सुख भोगा एक समय था जब कांग्रेस का बोल बाला था आज धीरे-धीरे देश से कांग्रेस खत्म हो रही हैं। आने वाले दिनों में कोई कांग्रेस का नाम लेने वाला नही मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस की असलियत को देश की जनता समझ चुकी है। हम सब तैयार रहे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कारगुजारियों को जन-जन तक पहुॅचाना है प्रदेश की जनता मन बना चुकी है कि इस धोखोबाज सरकार को उखाड फेकने के लिए।इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ कार्य कर रहे है जिसमें युवा मोर्चा संगठन कार्य कर रहा है।

इसे भी पढ़े :  धान उपार्जन केंद्र बोडतरा कला में बरती जा रही अनियमितता के संबंध में किसानों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया शिकायत,,

युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता की यह प्रथम पाठशाला है इसे अगर पास कर लेते है तो आगे भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौपी जाती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जब मै राजनीतिक शुरूवात की तो मैं स्वयं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य प्रारंभ किया उसके बाद पलटकर नही देखा सत्ता संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज सैकड़ों मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाते आ रहे है। कल इन्ही में से अनेक कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन इसके लिए मोर्चा संगठन के कार्य को मजबूती प्रदान करते हुए बूथ स्तर पर मोर्चा में नए युवाओं को जोड़ना है बूथ को मजबूत करना है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर जिले का युवा मोर्चा संगठन शानदान काम कर रहा है। मैं बधाई देता हूॅ साथ ही 2023 में युवा मोर्चा के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है।मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि राजनीति में लोहा मानने वाली बात वही करता है जिसका संगठन, कार्यकर्ता पूरी सिद्दत के साथ काम करता है।

उसी तरह युवा मोर्चा में वह ताकत है वह माद्दा है जो राजनीतिक वातावरण को बदल सकता है। मोर्चा का मंडल अध्यक्ष ही को ले अगर मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को एक आव्हान करता है तो किसी भी कार्य या अन्य संगठनात्मक कार्य हेतु तो तत्काल कार्यकर्ता उचित स्थान पर एकत्र हो जाये, ऐसे कार्य करते हुए अपने संगठन को मजबूत बनाना है। प्रदेश भाजपा का हर मोर्चा प्रकोष्ठ पूरी इमानदारी के साथ काम कर रहा है मैं बधाई देता हूॅ और साथ ही एक आव्हान करता हूॅ कि अब समय कम है 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है इसके पहले प्रदेश की भूपेश सरकार के काले कारनामें युवा मोर्चा को जन-जन तक पहुॅचाना है।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होकर परिचय प्राप्त करते हुए आव्हान किया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा संगठन को जो दायित्व सौपा है उसमें और ज्यादा खरा उतरना है एक-एक बूथों पर मोर्चा के संगठन को मजबूत बनाना है।

इसे भी पढ़े :  जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत हुए अमीन को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

एक-एक कार्यकर्ता 10-10 युवाओं को जोडने का काम प्रारंभ कर दीजिए क्योंकि सबसे ज्यादा युवा इस कांग्रेस सरकार से खफा है जितने वादे इन लोगों ने किए थे वह सभी ढोल के पोल निकले झूठे वादो पर सरकार तो बना ली जब वादो पर काम करने की बात आती है तो बहाने बाजी कर अगल बगल झांक रहे है सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है।बैठक का संचालन दीपक शर्मा व सौरभ कौशिक एवं आभार तिलक देवांगन ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, चिंटु राजपाल, दीपक सिंह ठाकुर, कोमल सिंह, हेमंत शेवलानी, विपिन साहू, सुमित प्रताप, अभय जायसवाल, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नितिन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, केतन सिंह, राहुल सराफ, निक्कू चौबे, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, दीपक शर्मा, रोशन सिंह, टीका साहू, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, मनीष पाठक, छत्रपाल सिंह, अनुभव शुक्ला, लक्ष्मीकांत शास्त्री, हरिकेश गुप्ता, विवेक ताम्रकार, किसान सोनी, नीरज यादव, रूपेश दुबे, दीपक साहू, यश देवांगन, आशीष तिवारी, अल्पेश द्विवेदी, आदित्य तिवारी, विशाल मिश्रा, संदीप केशरी, ओंकार पटेल, सुनिल साहू, कुंदन दीवान, निखिल श्रीवास, अंकित पाल, लखन वाधवानी, आशीष तिवारी, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, ऋषभ चतुर्वेदी, इन्द्रजीत सिंह, अजय यादव, लव श्रीवास, अनीश धीवर, विरेन्द्र अनुरागी, अरविंद साहू, ज्ञानेन्द्र कश्यप, अभिलाश लुनिया, टिकेश्वर कौशिक, नरेन्द्र नायक, तुषार चन्द्राकर, चन्द्रदीप साहू, जितेन्द्र भास्कर सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।