महिला दिवस पर कांति नाग ने महिलाओ को किया सम्मानित :-

सुरज मंडावी सत्य खबर ब्यरो उतर बस्तर कांकेर

● कांति नाग बोली सभी महिलाएं काबिल और मेहनती

● सरकार की योजनाओं से महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से बन रही सशक्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य योजना आयोग की सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कांति नाग ने कलगांव में महिलाओ के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती नाग ने कहा है कि महिलाओं ने अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। यह दिन महिलाओं को साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कांति नाग ने कहा की सभी महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, कौशल्या मातृत्व योजना जैसी कई नई योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू की गई हैं। महिला समूहों की आर्थिक भागीदारी बढ़़ाने के उद्देश्य से कर्जमाफी, ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी और ब्याज राशि कम करने जैसे कई निर्णय राज्य सरकार ने लिए हैं।

श्रीमती नाग ने कहा छत्तीसगढ़ की तरक्की में महिलाओ की विशेष भागीदारी है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी सचिव एवं मुख्यमंत्री संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के दिशा निर्देश में सरकार की योजनाओं के साथ ही अनेक महिला संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा महिलाओ को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है ।

श्रीमती नाग ने कहा है कि हमारी बहन-बेटियों में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। उन्होंने आव्हान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं, तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े :  जिले के दूरस्थ क्षेत्र छतरंग क्षेत्र के सड़क, पुल पुलिया सहित अन्य समस्याओं का निराकरण हेतु सर्वे करने पहुंचा विभागीय अमला

स्व. राजीव गांधी को कांति ने किया याद

कांति नाग ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा की स्व. राजीव जी ने महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की जो पहल की थी और उनके लिए जो योजनाएं संचालित कराया था उस पहल का आज हमे शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीणों क्षेत्रों में भी सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा आज महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से जुड़कर न सिर्फ स्वयं आजीविका प्राप्त कर रही है बल्कि दूसरो को भी रोजगार दे रही है मैं ऐसी सभी मातृ सकती को प्रणाम करती हूं ।

खेल प्रतियोगिता में महिलाओ ने लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा

महिला दिवस के अवसर पर कलगांव में महिलाओ ने खेल कूद में भी जमकर भाग लिया ! इस दौरान 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रस्साखीच, मटका फोड़ जैसे खेल प्रतियोगिता आयोजित हुए, जीते हुए सभी सफल प्रतियोगी को कांति नाग ने मेडल देकर सम्मानित भी किया ।