एसडीएम जितेंद्र यादव ने किया मॉडल गौठान चिल्हाटी का आकस्मिक निरीक्षण

सुरज मंडावी सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर – भानुप्रतापपुर एसडीएम जितेन्द्र यादव ने भानप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत मॉडल गौठान चिल्हाटी का आकस्मिक निरीक्षण कर रोजगार मूलक कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने गोठान में संचालित विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों का अवलोकन किया और महिला स्व.सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें आय मूलक गतिविधि संचालित करने प्रोत्साहित किया।

उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोठान की खाली भूमि पर ड्रिप पद्धति से मिर्च की खेती कर रही मांॅ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर मिर्च की खेती, सब्जियों की मार्केटिंग संबंधी जानकारी ली।

उन्होंने गोठान में संचालित विभिन्न मल्टीएक्टिविटी के लिए की जा रही निर्माण कार्यो मशरूम उत्पादन इकाई, मुर्गी पालन का पक्का शेड निर्माण, गोठान में निर्मित नवीन तालाब में पानी सफ्लाई कर मछली बीज डालने सहित विभिन्न कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।

समूह की महिलाओं द्वारा गोठान में की जा रही विभिन्न मल्टीएक्टिविटी कार्यो जैसे सब्जी की खेती, वर्मी उत्पादन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन के पद्धतियों को निर्दिशिका बोर्ड, फ्लेक्स, चार्ट के माध्यम से अंकित करने निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिभा सलाम, गोठान समिति अध्यक्ष महेश सलाम, जनपद सीईओ विश्वास कुमार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची, एडीओ शत्रुघन कुंजाम, तकनीकी सहायक हेमू भुवार्य, बिहान संस्था के कर्मचारी केतन चैहान रोजगार सहायक भारत गोटा महिला समूह के सदस्य भारती, बबिता, रेमन बाई, बसंता बाई उपस्थित थे।