शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया।

सुरज मंडावी पैरी लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- जिले के नरहरपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अभनपुर शिक्षा सत्र 2021-22 परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 11वी का परीक्षा फल 93% एवं कक्षा 9 वी का 70% रहा। कक्षा 11 वी में प्रथम स्थान पर कुमारी कुसुम शोरी 88.8% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही एवं कक्षा 9वी मैं कुमारी देविका मंडावी 85.16% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही। 11वीं विज्ञान संकाय में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रही।

परीक्षा परिणाम शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्चाय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर समस्त स्टाफ एवं छात्राओं की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

सालों विकास समिति अध्यक्ष विष्णु राम नेताम जी एस नेताम व शाला के प्राचार्य आर पी नेताम ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहां की आगे भी अपेक्षित परिणाम की बातें कहीं ‌। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भूपेंद्र गंगबेर संकुल शैक्षक समन्वयक के द्वारा पारितोषिक मेट किया गया।

मंच संचालन आर के रामटेके व्याख्याता एवं आभार प्रदर्शन एन के सोनी व्याख्याता ने किया। परीक्षा परिणाम संपत नेताम व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर द्वारा तैयार किया गया ‌।

इसे भी पढ़े :  ऑनलाइन परीक्षा कराने एनएसयूआई चारामा ने प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय चारामा को ज्ञापन सौंपा