प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा गोबर घोटाला गोठानो की आड़ में कांग्रेस सरकार का बड़ा घोटाला – लता उसेंडी

कोण्डागांव। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने कांग्रेस सरकार के स्थानीय विधायक एवं पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम पर गंभीर आरोप लगाते हुए, बताया कि छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजन तहत जमकर घोटाला किया जा रहा है। सुश्री उसेण्डी ने कहा इस घोटाले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई जाए औऱ गोबर घोटाले को उजागर किया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने बताया कि कोण्डागाँव नगरपालिका क्षेत्र में 02 गोठान है। जामपदर व डोंगरीपारा पशुपालकों के द्वारा गोबर विक्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना हेतु गठित समूह व विभाग से जब जानकारी एकत्रित किया गया तब ज्ञात हुआ कि कई हितग्राहियों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोबर के वजन में हेराफेरी किया जा रहा है, दस्तावेजो से पता चला कि कई जगह मवेशियों की संख्या एक जैसी है परंतु गोबर के वजन में बहुत अंतर है इस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक के संरक्षण में यह घोटाला किया जा रहा है।

◆ मवेशी बराबर फिर गोबर कम ज्यादा कैसे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने आगे बताया कि संदीप सनोडिया निवासी बंधा पारा के पास 09 मवेशी का प्रतिदिन उत्सर्जित व विक्रय गोबर 35 किलो ग्राम एवं अशोक कुमार राय निवासी आरईएस कॉलोनी के पास 10 मवेशी का प्रतिदिन उत्सर्जित गोबर 80किलोग्राम व विक्रय 90 किलोग्राम, और रमेश बघेल निवासी निवासी कोपाबेड़ा का 10 मवेशी का प्रतिदिन उत्सर्जित व विक्रय 100 किलोग्राम किया गया। तो एक ही दिन के समान मवेशियों के गोबर के वजन इतना अंतर साफ घोटाले की और इशारा करता है।

इसे भी पढ़े :  स्व सहायता समूह के उन्मुखीकरण सह कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनूप नाग

इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज जैन, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह- संयोजक गोपाल दीक्षित, भाजपा जिला कोंडागांव कार्यालय प्रभारी श्री दयाराम पटेल,नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र ठाकुर, गप्पी सुराना, कुलवंत चहल, प्रवीण जैन, बन्टी नाग, विक्की रवानी, संतोष पात्र, संजय मोदी, देवेंद्र मौर्य, अविनाश शोरी व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।