कोविड-19 टीकाकरण जिले में 11 हजार से अधिक लोगों का किया गया निःषुल्क टीकाकरण

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- कोविड-19 के बूस्टर डोज का निःशुल्क टीकाकरण जिले में आज से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन सायं 05 बजे तक 09 हजार 634 लोंगो को प्रिकॉषन डोज का टीकाकरण किया गया, इसके अलावा 377 लोगो को प्रथम डोज तथा 1916 लोगों का दूसरे डोज का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखण्ड में 34 लोगों को प्रथम डोज एवं 703 लोगो को द्वितीय डोज तथा 1219 लोगो को प्रिकॉषन डोज का टीका लगाया गया।

इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 16 लोगो को प्रथम डोज, 09 लोगो को द्वितीय डोज और 1008 लोगो को प्रिकॉषन डोज लगाये गये। चारामा विकासखण्ड में विकासखण्ड में 66 लोगो को प्रथम डोज, 62 लोगो को द्वितीय डोज और 1347 लोगो को प्रिकॉषन डोज तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में विकासखण्ड में 21 लोगो को प्रथम डोज, 99 लोगो को द्वितीय डोज और 567 लोगो को प्रिकॉषन डोज और कांकेर विकासखण्ड में 71 लोगो को प्रथम डोज, 633 लोगो को द्वितीय डोज और 1613 लोगो को प्रिकॉषन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 102 लोगो को प्रथम डोज, 379 लोगो को द्वितीय डोज और 1416 लोगो को प्रिकॉषन डोज और नरहरपुर विकासखण्ड 27 लोगो को प्रथम डोज, 31 लोगो को द्वितीय डोज और 2464 लोगो को प्रिकॉषन डोज का निःषुल्क टीकाकरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देषानुसार जिले में 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक बूस्टर डोज का निःषुक्ल टीका लगाया जा रहा है, 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिन्होंने छह महीने पहले दूसरा डोज का टीका लगवाया है, वे बूस्टर डोज का टीका निःशुल्क लगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़े :  5 राज्य के चुनाव :- जीत से आसान होगी राहुल गांधी की राह ,,, हार हुई तो बढ़ेगी अंदरूनी कलह