हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए भाजपा बांदे मंडल में बैठक आयोजित की गई

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर दसपुर:- भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम किया जायेगा। इसी के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांकेर जिला प्रभारी भोजराज नाग की उपस्तिथि एवं अंतागढ़ विधानसभा प्रभारी प्रितपाल सिंह, मनेश्वर नाग ,राधे लाल नाग के मार्गदर्शन में बांदे मंडल की बैठक संपन्न हुआ।

बैठक को विधानसभा प्रभारी प्रितपाल सिंह, मनेश्वर नाग, राधे लाल नाग और बांदे मंडल अध्यक्ष रतन हालदार द्वारा बारी बारी से संबोधित करते हुए कार्य योजना हर घर तिरंगा फहराने को लेकर बनाया गया। विधानसभा प्रभारी प्रितपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व में अधभूत पहचान हासिल कर लिया। प्रधान मंत्री के नेतृत्व में 500 साल पुराना इतिहास बदल कर ऐतिहासिक राम मंदिर जो की हिंदू आस्था का प्रतीक देश वासियों के भावनाओ को सम्मान करते हुए जो 70 साल में कांग्रेस ने नही किया वो प्रधान मंत्री ने राम मंदिर बना कर कर दिखाया। यह महान कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो पाया धारा 370 जैसे देश विरोधी ताकतों को अलगाववादियों से जम्मू कश्मीर की जनता को मुक्त कराया और हमारे देश की ताकत का एहसास कराया और आज जो किसी राजनेता ने कभी सोचा न था इस आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव में देश के हर घर तक तिरंगा फहराने का कार्य अगर किसी नेतृत्व ने सोचा तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने सोचा प्रधानमंत्री ने सोचा और हम सभी कार्यकर्ता मिलकर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़े :  पत्रकारिता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यो पर शेख हसन खान का सम्मान

बैठक के अंत में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जिला प्रभारी भोजराज नाग ने विस्तृत रूप से भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के योजनाओं से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया उन्होंने आगे कहा कि हम बड़े भाग्य शाली है की हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पूरे देश की जनता को राष्ट्र का सम्मान तिरंगा से जोड़ने का कार्य हर वर्ग के लोगो को किया जा रहा हैं। आजादी के इस 75 वी अमृत महोत्सव में हमारे देश के प्रधान मंत्री ने पूरे भारत वर्ष के कोने कोने तक हर घर को तिरंगा मय करने का संकल्प लिया है ताकि देश का हर नागरिक राष्ट्रीय विचार धारा से जुड़ सके देश प्रेम की भावना देश सेवा की भावना से जुड़ सके। देश सेवा परम सेवा है देश से बडकर दूसरा कोई नही और हम सौभाग्य शाली है जो उस पार्टी के कार्य करता हैं जो राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है

इसी क्रम में हर घर तिरंगा फहराने का कार्य का एलान भाजपा ने किया जिसे हम सबको हर घर तक फहराना है। आगे जिला प्रभारी भोजराज नाग द्वारा 9 अगस्त से तिरंगा रैली का आयोजन कर लोगो को जागरूक करने के लिए आग्रह किया गया वंदे मातरम् गीत के साथ हर घर तिरंगा कैसे पहुंचे इस पर विशेष रणनीति तैयार करने जानकारी दिए 13 अगस्त से सभी घरों में 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाना है और 15 अगस्त को बांदे मंडल के 15 स्थानों पर शासन के नियम अनुसार फहराने का कार्य संपादित करने आवश्यक निर्देश दिए अंत में जनपद सदस्य कुखुमणि अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया

इसे भी पढ़े :  महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष चुनाव हेतु कांग्रेस ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बांदे रतन हालदार, मंडल महामंत्री आशित सरकार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल, जनपद सदस्य कुखुमणि अधिकारी, असीमा साहा महिला मोर्चा अध्यक्ष, सुनीता सरकार महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष दीनू शेन गुप्ता, संजय विश्वास, जितेंद्र मंडल, प्रीतम साहा सहित भाजपा बांदे मंडल के कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।