युवा मोर्चा सरोना द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मानने का आह्वान किया है ,भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजयुमो एवं भाजपा मंडल किसान मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महिला मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली के माध्यम से डीजे की धुन पर देश भक्ति गाना गाते हुए मां भारती की जयघोष वन्दे मातरम तिरंगे झंडे के जयकारे के साथ सरोना मंडल के साल्हेटोला (दुधावा) चौक से मां भारती के छायाचित्र पर पूजन वंदन कर शुभारंभ की गई रैली बरकई सरोना मुड़पार करप से बुंदेली मानिकपुर धनेसरा भैसमुंडी पेन्ड्रावन अभनपुर भिरौद शामतरा से दुधावा में समापन की गई रैली को जगह जगह स्वागत एवं आतिशबाजी के साथ तिरंगे झंडे के ऊपर पुष्प वर्षा की गई पदाधिकारियों द्वारा हर घर झंडा लगाने की अपील की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी सुमित्रा मारकोले जिला मंत्री एवं तिरंगा यात्रा विधानसभा प्रभारी हीरा मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारा ठाकुर सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक भूपेंद्र नाग भाजयुमो जिला महामंत्री संजू गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया मंडल महामंत्री टेकेश्वर सिन्हा कन्हैया नेताम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमलेश नेताम महामंत्री द्वय किशोर भास्कर राकेश नागवंशी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भानु नेताम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एनबत्ति कोर्राम आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय गोलछा सोशल मीडिया जिला संयोजक निलेश गोलछा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कलिहारी सुनील वट्टी वीरेंद्र साहू भेषज जैन भागवत जैन राकेश पटेल पंचू साहू दिनेश पांडे संतराम यादव उमेश सिन्हा तुषार पटेल दिनेश चंद्रवंशी डायमंड सिन्हा सहित लगभग 300 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े :  विशेष कृषि पखवाड़ा का आयोजन 14 से 26 मार्च तक फसलचक्र परिवर्तन हेतु किसानों को किया जायेगा प्रोत्साहित