घर घर विराजे गणेश, देर सुबह से शाम रात तक शहर में भक्तिमय माहौल रहा

अनुज कुमार कोण्डागांव

कोण्डागांव :-जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से लेकर गॉंव का माहौल भगवान गणपति की भक्ति में रंग गया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया जैसे जयकारे भी लगे।

गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही बाजार पारा, कुम्हार पारा मैं श्रद्धालुओं की गजानन मूर्ति अपने अपने पंडाल व घर ले जाने के लिए तांता लगा रहा।  गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा भी  निकाली गयी। डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जबकि शहर के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। साथ ही भजन कीर्तन भी किया। जबकि आयोजन स्थल, मंदिर और घरों के पूजा स्थान को आकर्षक रूप से सजाया गया। फूलमालाएं, बंदनवार, झालरें और लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहा।

◾️मोदक की विभिन्न वेरायटी मार्केट में तैयार

गणपति जी का प्रिय भोग मोदक भी अब बाजारीकरण का शिकार तो हो गया है लेकिन सच्चाई यह भी है कि मोदक की विभिन्न वेरायटी को लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं। खासकर बच्चों में चाॅकलेट, वेनिला व ड्राईफ्रूटस मोदक का काफी क्रेज देखने को मिला। हालांकि खोए व नारियल के मोदक की भी काफी डिमांड हैं। 

इसे भी पढ़े :  तहसीलदार ने फिल्म देखकर हुए प्रभावित, सम्मान में देना चाहते हैं अपना वेतन.उद्धरित लेख छिपाएं