एक सप्ताह के भीतर सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना सुनिश्चित करें-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्यां की प्रत्येक शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना निर्देशित किया।

कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सभी संसाधन जैसे-पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान और शौचालय उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएं। विद्यालयों में प्रतिमाह मासिक मूल्यांकन में सी, डी और ई ग्रेड नहीं आने वालों स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों का आंख की जांच करायें ताकि चिकित्सकों की सलाह पर आवश्यकता पड़ने वाले बच्चों के लिए चश्मा उपलब्ध कराया जा सके। उनके द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एव हिन्दी माध्यम विद्यालयों के आश्रम-छात्रावासों के बच्चों को प्रोटीनयुक्त साग-सब्जी खिलाने के लिए प्राचार्यां को निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत लाने के लिए प्राचार्यों को निर्देशित किया।

◾️ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में निर्माण कार्य अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के लिए सब-इंजीनियरों को निर्देशित किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चारामा, नरहरपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ और हरनगढ़ में जीर्णोद्धार, उन्नयन एवं संसाधन सहित निर्माण कार्य में प्रगति नहीं लाने पर संबंधित ठेकेदारों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़े :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लक्ष्मण झूला का लोकार्पण अंचल के लोगों को मिली ऐतिहासिक सौगात

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक आर.पी. मिरे, सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यगण उपस्थित थे।