जमीन विवाद के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता:-जितेंद्र भास्कर कोटा, बिलासपुर

 कोटा:- रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले निरंजन सिंह क्षत्री और उनके छोटे भाई राजेश सिंह के साथ जमीन विवाद के चलते चार लोगों ने लाठी डंडे और मुक्के से बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी और उसके छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में अरविंद जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल रविंद्र जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल दीपक जायसवाल सीताराम जायसवाल और अमित जायसवाल पिता भरत लाल जायसवाल को गिरफ्तार करके रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाने में दर्ज रिपोर्ट और पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निरंजन सिंह क्षत्री और उसके छोटे भाई राजेश सिंह का गांधीनगर निवासी अरविंद जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल रविंद्र जायसवाल पिता हीराराम जायसवाल और रतनपुर थाना क्षेत्र के मोहदा में रहने वाले अमित जायसवाल तथा दीपक जायसवाल के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

इसके चलते ही सोलह जुलाई को दोपहर ढाई बजे निरंजन सिंह और राजेश सिंह को चारों आरोपियों अरविंद जायसवाल अरविंद जायसवाल रविंद्र जायसवाल दीपक जायसवाल और अमित जायसवाल ने बुरी तरह पीटा।
जिसमें पीड़ितों के शरीर पर कई जगह चोटे आई। पुलिस के द्वारा चारों आरोपियों की मारपीट में घायल हुए निरंजन सिंह और राजेश सिंह का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर उसके आधार पर धारा 307 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।