विश्वकर्मा जयंती मनाने राजमिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास संघ की हुई बैठक

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर :- विश्वकर्मा जंयती मनाने और मूर्ति स्थापना करने हेतु राजमिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास संघ जिला कांकेर की बैठक कृषि उपज मंडी कांकेर में सम्पन्न हुई। राजमिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास संघ के अध्यक्ष दशरथ साहू ने चर्चा में बताया कि इस वर्ष जंयती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस दिन कामगार मजदूरों की दो दिवसीय कार्य जिले में बंद रहेगा। भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति 17 सितम्बर को कृषि उपज मंडी कांकेर में स्थापित की जावेंगा।

जिसमें पूरे जिले भर से रेजा, कुली कामगार व संघ मिलकर हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनायेंगें जिसमें अनेको कार्यक्रम भी संचालिक होंगे और 18 सितम्बर को धूमधाम से विसर्जन किया जावेंगा। इस दौरान दो दिन तक कार्य पूर्णतः बंद रहेगाा। इस पर्व में अधिक से अधिक संघ के सदस्यों को शामिल होने की अपिल की गई है। इस अवसर पर संध के अध्यक्ष दशरथ साहू, सचिव देवचंद पटेल, कोषाध्यक्ष दिलीप नाग, राजेश कतलाम, हीरा पटेल, हेमंत साहू, देवकरण सिंह, मनोहर निर्मलकर, विनोद सिन्हा, पवन कोडोपी, राजकुमार साहू, अशोक साहू, कमलेश पटेल, दसरू यादव, संतराम साहू, विशेष कुंजाम सहित समस्त संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े :  जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत हुए अमीन को समारोह पूर्वक दी गई विदाई