जिला स्तरीय सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने किया गया आह्वान

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- शहर के न्यू कम्युनिटी हॉल में बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। जहां भाजपा कांग्रेस के लुभावने में ना पढ़ने की बातें वक्ताओं ने कही तथा 2023 में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर राम जी गौतम केंद्रीय कोआरडीनेटर व राज्यसभा सांसद बीएसपी, विशेष अतिथि पीएन अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्रा, जिला अध्यक्ष अमोम बोदेलकर, मनोज नाग, देवलाल सोमवंशी, अजय करायट थे।

कार्यक्रम के पूर्व बहुजन समाज पार्टी की ओर से शहर में रैली का आयोजन रेला पाटा नित्य के साथ किया गया रैली के बाद शहर के कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ यहां मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया जिसके बाद अभी भाजपा की सरकार केंद्र की सत्ता पर है दोनों ही सरकारों ने आदिवासियों दलितों और पिछड़ों को उनके अधिकार से वंचित रखा है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि देशभर में आदिवासियों दलितों के साथ अत्याचार किया है आज भी देश में छुआछूत की भावना है। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमें वोट की ताकत दी है।

इस अवसर पर बस्तर संभाग इंचार्ज देव लाल सोमवंशी, जिला जोेन प्रभारी आजेश भास्कर, झाडूराम शोरी, अजय करायत, रामसहाय कोर्राम, डॉक्टर सरवन साहू, तिलक मरकाम, जोहर कोमरा, दशरथ मरकाम, अमल सिंह नेताम, राधेलाल कोर्राम, कमल सिंह कोर्राम, दीपक कुंजाम, जालम सिंह जूर्री आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :  जनभागीदारी शुल्क को लेकर अभाविप द्वारा सरोना महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन