कालिका महोत्सव राजापारा में एक शाम नारी शक्ति के नाम हुआ सम्पन्न, हुए कई विविध कार्यक्रम महिलाओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो उतर बस्तर कांकेर

◾️आज होगा पंचमी पूजा 108दीप से महाआरती और आरती थाल सजाव एवं गरबा प्रतियोगिता

कांकेर। नगर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वार्ड देवभूमि राजापारा में शारदीय नवरात्र तृतीय दिवस एक शाम नारी शक्ति के नाम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड सहित कांकेर शहर की महिलाओं, युवतीयो और बच्चों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में म्युजिकल चेयर दौड़, फुग्गा दौड़, जलेबी खाओं, बिन्दी लगायों, बिस्कुट खाओं, निशाना लगाओं, बाउलिंग गेम जैसे अनेको खेल और विधाऐं हुए।

कार्यक्रम में खेलों को अलग ही अंदाज और मनमोहक ढ़ग से खेला गया कुर्सी दौड़ में महिलाओं को हर बार एक नये चुनौति दी जाती थी, समान्य तरीके से नहीं दौड़ना बल्कि कुर्सी के चक्कर लगाते हुए नाचना, गाना, गरबा, और झुपते हुए चक्कर लगाकर खेल खेलना होगा। नये अंदाज कार्यक्रम करने से महिलाओं और दर्शकों को भी खूब आंनद मिला। सभी विधाओं में जितने वाले प्रतिभागिओं को तुरंत ही समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पार्षद आनंद चौरिसिया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता नारी शक्ति को सम्मान और उनके प्रतिभाओं को निखारने के लिए रखा गया था। मातृत्व शक्ति पूरे घर, परिवार और पूरे समाज की जिम्मेदारी संभालती है, अपना जीवन समर्पित कर देती है और अपने लिए समय ही नहीं निकलती। जिनके लिए नवरात्र के अवसर पर कालिका महोत्सव के माध्यम से सभी मातृत्व शक्ति को नमन और धन्यवाद देते है।

कालिका महोत्सव में नवरात्र के पांचवे दिन 30 सितम्बर को पंचमी पूजा 108दीप से महाआरती की जावेंगी, ऐसा माना जाना है कि इस आरती के दर्शन मात्र से सारे कष्टों से मुक्ती मिलती है, समिति समस्त भक्तों से अपिल करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आरती का लाभ लेंवें और मनचाहा आर्शिवाद माता से प्राप्त करें। आरती का समय संध्या 7 बजे से है, जिसमें सभी भक्तों को अपने हाथों में माता के नाम की मेंहदी लगाकर उपस्थित होना है। उसी दौरान आरती थाल सजाव प्रतियोगतिा एवं गरबा का आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़े :  राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट स्पर्धा उमरगांव में 11 से