प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता

अनुज कुमार कोण्डागांव

कोण्डागांव। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।

जिसके तहत फरसगांव तहसील अंतर्गत कोकोड़ा जुगानार निवासी सगारोबाई पति स्व. घस्सू को 4 लाख रूपए, तहसील माकड़ी के सोहंगा निवासी राजमती पति घीनूराम एवं घीनूराम पिता चांदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, कोण्डागांव तहसील अंतर्गत भीरागांव निवासी प्रमिला नेताम पति सुरेन्द्र नेताम एवं सुरेन्द्र नेताम पिता दलसाय नेताम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए, संबलपुर निवासी सोमारबत्ती पति हरेश व हरेश पिता लेदूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए और मड़ानार निवासी नवलूराम पिता स्व. मानसिंह सहित लच्छनदई पिता स्व. मानसिंह व लखमनी पिता स्व. मानसिंह को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की अर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश तहसीलदार फरसगांव, माकड़ी एवं कोण्डागांव को दिये गए हैं।

इसे भी पढ़े :  Chhattisgarh:- 12 मार्च को रायपुर में वृहद किसान सम्मेलन CM भूपेश बघेल किसानों को करेंगे संबोधित जानिए क्या होगा किसानों लिए खास ,,,,