मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कदम के पौधा का रोपण

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के मिलेट मिशन के तहत् कांकेर जिले के ग्राम नाथियानवागांव में अवनी आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित लघु धान्य (कोदो-कुटकी-रागी) की प्रसंस्करण तथा इससे संबंधित मूल्य संवर्धन उत्पाद इकाई केन्द्र के लोकार्पण अवसर पर परिसर में कदम के पौधा का रोपण किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :  ठंड से बचाने के लिए वृद्ध महिला को बांटा कंबल इंसानियत और सेवा सर्वोपरि:-मरवाही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह