कोयलीबेड़ा में आईडी ब्लास्ट, BSF का जवान घायल

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों आए दिन पुलिस और BSF के जवानाें काे निशाना बनाते रहते हैं। इस बीच नक्सलियाें द्वारा किए गए आईडी ब्लास्ट में BSF का एक जवान घायल हाे गया है। एक बीमार जवान को अस्पताल ले जाने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी निकली थी, तभी यह घटना हुई।

घायल जवान काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही BSF के डीजी कोयलीबेड़ा पहुंचे है।

आईडी ब्लास्ट कांकेर एडिशनल एसपी खुमान सिंहा ने बताया कि अभी स्थिती स्पष्ट नहीं है की आईडी ब्लास्ट किनके द्वारा किया गया है। बम डिफ्यूज करते समय यह हादसा हुआ या नक्सलियों ने इस कृत्य को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े :  Deobhog news :- 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही श्रद्धा संवर्धन और युवा सम्मलेन का आयोजन सेनमुड़ा में।