गुरू नानक जयंती चारामा नगर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है


सुरज मंडावी कांकेर:-

गुरू नानक जयंती – गुरूपरब कांकेर जिले के चारामा नगर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन सिख धर्म के संस्‍थापक और प्रथम गुरू, गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गुरू नानक देव जी की 553वीं जयंती है। आपको बता दें की विगत 2-11 -2022 से प्रतिदिन प्रातः 5:00 से स्थानी गुरुद्वार नानक दरबार से प्रभात फेरी रैली निकाली जाती है, जो नगर के गुरु प्रेमियों के घरों में अरदास करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंचेगी, बड़ी संख्या में स्थानीय सिंधी एवं सिख समुदाय के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी समाज के सह सचिव अजय जगवानी के द्वारा दी गई।

ज्ञात हो कि नगर में गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व दिनांक 9-11- 2022 दिन बुधवार को मनाया जाएगा। सुबह 9:00 बजे सिंधु युवा संगठन और सिंधु महिला संगठन के तत्वाधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह सुबह 10:30 बजे से गुरुद्वारा नानक दरबार में भोग साहिब और कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर 12:00 बजे से आम लंगर भंडारा और दोपहर 3:00 बजे से नगर कीर्तन जुलूस बड़ी धूमधाम से निकाला जाएगा। जो चलाना नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देर शाम गुरुद्वारे वापस पहुंचेगा जहां आतिशबाजी और अर्थशास्त्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

उक्त जानकारी समाज के सचिव राजेश भोजवानी के द्वारा दी गई। प्रतिदिन प्रताप प्रभात फेरी में स्थानीय सिंधी समाज के सिंधु युवा संगठन और सिंधी महिला संगठन के लोग शामिल होते हैं जिनमें से मुख्यता समाज के अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी, शिव जोतवानि, नारायण सचदेव, प्रकाश जोतवानि, युवा संगठन के अध्यक्ष सनी वाधवानी, गोलू पंजवानी, जितेंद्र जोतवानि, अजय जगवानी, दीपक नागवानी, सिंधु महिला संगठन के अध्यक्ष पूजा भोजवानी, माया वाधवानी, निर्मला मखीजा, अनीता मखीजा, संगीता जगवानी, सरिता असरानी, दुर्गा सचदेव, प्रिया पंजवानी, कृति सबनानी आदि ।