कांग्रेस ने मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती, पखांजूर में दी श्रदांजलि :-

बिप्लब कुण्डू-

◾️ब्लॉक अध्यक्ष बोले पंडित नेहरू ने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया

◾️चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता :- कांग्रेस

पखांजुर-देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती के अवसर पर पखांजूर विधायक कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा समेत कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। उन्होंने कहा पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे। उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी।

साहा ने आगे कहा कि नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। जवाहरलाल नेहरू आर्थिक समानता लाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे। उन्होंने कहा देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

◾️ये रहे मौजूद

बेटीया जोन कांग्रेस अध्यक्ष हर्षित दास, सेवादल जिला सचिव मोतीलाल शील, रंगलाल विस्वास, अभिराज ढाली, इंद्रजीत परामानिक, रंजीत विस्वास समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।