रेप के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद हो सकते हैं गिरफ्तार:झारखंड पुलिस ने तीन लोगों के घर दी दबिश, नेताम के घर जुट रही भीड़,,,

सुरज मंडावी कांकेर:-

चारामा में ब्रह्मानंद नेताम के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस को भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले टीम ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर दबिश दी। लेकिन वो घर पर नहीं मिले। उनकी मां के मुताबिक दीपांकर पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है।गैंगरेप के एक और आरोपी नरेश सोनी के चारामा स्थित घर पर झारखंड पुलिस ने दबिश दी है। टीम यहां तलाशी ले रही है। चारामा में ही ब्रह्मानंद नेताम का भी घर है। यहां से टीम कागजी कार्रवाई के बाद ब्रह्मानंद नेताम के घर दबिश दे सकती है।

टीम ने आरक्षक केशव सिन्हा के घर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। झारखंड पुलिस अब तक तीन लोगों के घर जा चुकी है। आरक्षक का नाम सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को पहले ही निलंबित कर चुकी है। चारामा के नजदीक ही केशव सिन्हा का घर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर षड्‌यंत्र कर ब्रह्मानंद को फंसाने का आरोप लगाया है। साव बोले कि स्क्रूटनी के दिन कांग्रेस ने आपत्ति नहीं की। उपचुनाव में हार होती देख कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने का साजिश रचा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी हर षड्यंत्र के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी। 5 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भानुप्रतापपुर की जनता अपने बेटे ब्रह्मानंद के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।

इसे भी पढ़े :  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा का दौरा कार्यक्रम

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए नेताम को तलाशते झारखंड की जमशेदपुर पुलिस की टीम कांकेर से चारामा पहुंची है। दरअसल चुनाव में नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगे। बताया गया, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज एफआईआर की जांच में नेताम का नाम आ रहा है। यह एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में धकेलने का अपराध है।

इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो छत्तीसगढ़ के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट में चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में आरोपी दीपांकर सिन्हा भी भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

◾️रायपुर पुलिस का एक सिपाही भी वॉन्टेड:-

इस मामले में रायपुर पुलिस के एक सिपाही की भी मिलीभगत सामने आई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सिपाही केशवराम सिन्हा को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है, यह सिपाही भी कांकेर के चारामा का ही रहने वाला है। पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी चारामा के हैं। बताया जा रहा है, उस अपराध की चार्जशीट में इस सिपाही का भी नाम है। उसके मुताबिक सिपाही भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अपराध में सहायक रहा है।

इसे भी पढ़े :  गाजर घास उन्मूलन सप्ताह अंतर्गत जागरूकता दिवस एवं रैली का आयोजन

◾️आई यू सी ए डब्ल्यू को भी कर रही है मामले की जांच

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ सिपाही के निलंबन के साथ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले की जांच महिला सेल को सौंपी थी। एसएसपी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए बनी विशेष यूनिट-IUCAW की डिप्टी एसपी को मामले की जांच का आदेश दिया था। बताया जा रहा है, यह यूनिट भी मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

◾️मरकाम ने एफ आई आर की कॉपी के साथ दिए थे सबूत

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए था। उन्होंने सबूतों के साथ ये बात मीडिया के सामने रखी थी।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है। 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने एफ आई आर की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। घटना 2019 को बताई जा रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

◾️पीड़िता की डायरी में गैंगरेप के आरोपियों के नाम

मोहन मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

इसे भी पढ़े :  गरियाबंद : शैक्षणिक भ्रमण हेतु परियोजना क्षेत्र के 150 कृषक कांकेर एवं धमतरी रवाना

◾️ब्रह्मानंद नेताम ने आरोप को बताया था साजिश

वहीं ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया था। उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है। कांग्रेस ने मेरे चरित्र पर दाग लगाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा है। उपचुनाव में सामने अपनी हार को देख साजिश रचकर मुझे बदनाम किया जा रहा है।