लोककला एवं सम्मान समारोह,11को मोरिद में,होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उतई।पवन बंजारे

समाजिक समरसता सम्मेलन,लोककला महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन ,पद्मश्री राधेश्याम बारले के संयोजन में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज मोरीद के सौजन्य से 11जनवरी को होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्याकारीनी सदस्य भाजपा विष्णुदेव साय होंगे वहीं अध्यक्षता पूर्व संघठन महामंत्री रामप्रताप सिंह करेंगे ,साथ में विशेष रूप से पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर,पूर्व वन अधिकारी के के खेलवार,डॉक्टर के डी तिवारी,डॉक्टर संजय तिवारी,आर एस बांधे,रामजी ठाकुर, ए एल जोशी,बी एल कुर्रे,बी आर बंजारे, पी बालकिशोर,अमृता बारले,अतिथि के रूप में रहेंगे,

इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी संस्था के रूप में बहुउद्देशीय जन जागरण सेवा समिति भिलाई की रहेगी,और कार्यक्रम का नेतृत्व जनजाति गौरव। समाज के अध्यक्ष राजू लाल नेताम करेंगे।प्रमुख आकर्षण के रूप चर्चित फिल्म निर्देशक मोहन सुंदरानी ,अभिनेता अजय मोहन सहाय,लोकगायिका आरू साहू की उपस्थिति भी रहेगी

◾️इस सम्मान से नवाजे जाएंगे समाजिक सितारे,

समाजिक समरसता सम्मान,आदिवासी नारी शक्ति सम्मान,कला रत्न सम्मान,आदिवासी गौरव सम्मान,गोडवाना गौरव सम्मान ,उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान से क्षेत्र के सितारों का सम्मान लिया जाएगा

◾️विभिन्न पुरोधाओं केनाम भी सम्मान दिया जाएगा

जिसमें भगवान बिरसा मुंडा स्मृति ,शहीद वीर नारायण स्मृति सम्मान,डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते सम्मान,गेंद सिंह नायक सम्मान,गहिरा गुरु स्मृति सम्मान,रानी दुर्गावती स्मृति सम्मान,गुरु घासीदास समाजिक चेतना सम्मान,गुरु बालक दास वीरता पुरस्कार,ज्योतिबा सावित्री बाई फुले सम्मान ,मिनी माता सम्मान,आदिवासी रत्न सम्मान,छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान , सतनामी रत्न सम्मान,भक्त माता कर्मा स्मृति सम्मान , मां परमेश्वरी स्मृति सम्मान ,शकमभरी सम्मान,कृष्ण बलराम योद्धा सम्मान से नवाजे जाएंगे।

◾️ये सांस्कृतिक कार्यक्रम बंधेंगे समा

पंडवानी, मांदर नृत्य,सराई टोला, रामधुनी धमतरी, गोंडी नृत्य सिहावा, करमा नृत्य राजनांदगांव,पंथी नृत्य पितौरा अहिवारा,आदिवासी नृत्य भिलाई,खड़े साज,खैरागढ़ सहित लोकगायिका आरु साहू के प्रस्तुति होगी।