हाई स्कूल बेलौदी के कृषि संकाय के छात्र छात्राओ ने सीखा कृषि का वैज्ञानिक तकनीक

राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड/// शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी के कृषि संकाय के छात्रों ने उद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र राकाडीह का शैक्षिक भ्रमण कर विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य वासुदेव ठाकुर ने शैक्षिक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने कृषि शिक्षक सोफिया सैनिक,पुनेश्वर प्रजापति एवं हर्षल चंद्राकर के नेतृत्व में उद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र राकाडीह पहुंचकर उद्यानिकी विस्तार अधिकारी कौशल प्रधान से विभिन्न कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने बोनसाई, हरित गृह के उपयोग, टपक(बूंद बूंद) सिंचाई, पौध प्रसारण विधियां जैसे कलम लगाना, गुटी बांधना,ग्राफ्टिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किए तथा उनके संबंध में सवाल जवाब भी किए। साथ ही विद्यार्थियों ने जैविक खाद से उत्पादन के संबंध में उद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र पर अपनाई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उद्यानिकी प्रशिक्षण केंद्र पर उद्यानिकी विस्तार अधिकारी कौशल प्रधान ने बताया की फल वृक्षों की सधाई करके कैसे हम फल वृक्षों को एक निश्चित आकर दे सकते हैं और प्रति वृक्ष अधिक फल प्राप्त कर सकते हैं।

तथा फसलों की नर्सरी के बारे में छात्र छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। आधुनिक खेती एवं कृषि तकनीक के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देकर कम लागत में अधिक आमदनी वाली फसल प्राप्त करने के संबंध में छात्रों ने जानकारियां प्राप्त कर शैक्षिक भ्रमण का उपयोग किया। इस मौके पर एन. पी.साहू, अशोक पटेल, संतोष साहू, पेमेश्वरी कंवर,तिलक साहू,शीतराम ध्रुव,जितेंद्र साहू, अशोक कश्यप, डोमेशवर ध्रुव, पीलराम साहू , प्रमुख रूप से उपस्थित थे।