भारतीय किसान मोर्चा कांकेर के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सरंगपाल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

सुरज मंडावी कांकेर:-

जिले के भारतीय किसान मोर्चा कांकेर के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम सरंगपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकता भरत मटयारा ने कहा कि हमें बाबा साहेब की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही इस संकट की घड़ी में सभी को एकजुट होने की बात कही। उन्होंने और कहा कि संविधान के दायरे में रहकर ही हम बाबा साहेब के आदर्शों का पालन कर सकते हैं। राष्ट्र पर आई इस संकट की घड़ी में हमें सरकार के दिशा-निर्देशों को मानते हुए स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहिए।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष आसाराम नेताम द्वारा भी कहा गया कि भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार, विश्व बन्धुत्व के अमर पुजारी ‘बाबा साहेब’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर चरण वंदन किया। जिनके ज्ञान के प्रकाश तथा सर्वजन हिताय की कामना से भारत की पवित्र भूमि धन्य हुई। ऐसी महान विभूति पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। बाबा साहब कहते थे कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं, बाद में भी भारतीय हैं और अंत में भी भारतीय ही हैं।

उन्होंने और कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा समाज के पीड़ित, उपेक्षित व दबे कुचले लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से गरीब समाज को अधिकार और सम्मान दिया है। जिसकी बदौलत आज समाज में ऊंच-नीच की खाई मिट रही है।

इसे भी पढ़े :  बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कोर्स में दिया जायेगा व्यवसायिक प्रशिक्षण, साथ ही रोजगार भी, अंतागढ़ एवं पखांजूर में किया गया केयर काउंसिलिंग का आयोजन, 184 युवाओं का चयन

इस अवसर पर भारतीय किसान मोर्चा कांकेर के कार्यकर्ताओं एवं भारी मात्रा में गांव ग्रामीण उपस्थित थे।