भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल रायपुर पहुंचे

श्रम मंत्री शिव डहरिया से किया सौजन्य मुलाकात

रायपुर।। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल रायपुर पहुंचे।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वरानंद नेताम एवं फिरोज खान के उपस्थिति में लगभग 200 की संख्या में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व मालाओं से भव्य स्वागत किया।

रायपुर में आगमन होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल सीधे श्रम मंत्री श्री शिव डहरिया से सौजन्य मुलाकात कर मजदूरों के हित में अपनी बात रखें।

आज ही सुबह नियमित विमान से श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया लंदन से आगमन हुआ।

ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन मजदूरों व श्रमिकों के हित में सदैव कार्य करता आ रहा है।
जिस पर स्वामीनाथ जायसवाल ने श्रमिकों पर हो रहे अत्याचार, दुर्व्यवहार, राज्य में स्थापित उद्योगों में मजदूरों की दशा और उनकी सुरक्षा पर चर्चा किया।

साथ ही मजदूरों हित में अपना पक्ष रखा। शिव कुमार डहरिया ने भी विश्वास दिलाया कि मजदूरों की दशा और सुरक्षा में जो भी कार्य उनके लिए जरूरी होगा उसे तत्काल प्रभाव से करेंगे।

आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा मजदूर ही एक ऐसा स्तंभ है जिससे पूरा भारतवर्ष खड़ा है। मजदूर है तो उद्योग है। मजदूर है तो भारतवर्ष है। मजदूर नहीं तो कोई भी नही हो सकता।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन से जुड़े कार्य के साथ पारिवारिक कार्य में भी शामिल होंगे। अभी रायपुर में 3 दिवसीय दौरे पर होंगे।