रक्षाबंधन को लेकर सरोना बाजार में बड़ी रौनक, एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियों से सजी दुकानें… ‌



सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- रक्षाबंधन त्यौहार नजदीक आने से सरोना बाजार में बड़ी रौनक देखने को नजर आ रहा है। राखियों की खरीदारी करने पहुंच रही है बहने। बहनों के लिए उपहार लेने के लिए भाइयों भी बाजार में पहुंचे हैं। आज सरोना बाजार में कपड़े से लेकर जूते चप्पल जनरल स्टोर एवं राखी की दुकानें पर भीड़ देखी जा रही है। सरोना बाजार की विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर भाइयों की कलाइयों पर बांधे जाने वाले रक्षा सूत्र व रंग-बिरंगे आकर्षक राखियों की दुकानें सज गई है।

जहां सरोना क्षेत्र के बहने अपने भाइयों के हाथों में बांधने के लिए विभिन्न गांव से आकर राखियों की खरीदी कर रही है। जो जितना अधिक दाम का है वो उतना ही आकर्षक है। रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बदले में भाई उन्हें रक्षा का वचन देता है, जिसे प्रेम का सुरक्षा कवच कहा जाता है। त्योहार को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणों अंचल में राखी की दुकानें सजने लगीं हैं और खरीदारी भी होने लगी है। कोरोना काल के चलते 2 साल बाद व्यापारियों में उत्साह नजर आ रहा है।

◾️आइए जानते हैं रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है:-

रक्षाबंधन का त्यौहार सावन महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन दो शब्दों से मिलकर बनता है। रक्षा और बंधन। जिसका मतलब एक ऐसा बंधन जो रक्षा करता हो। रक्षाबंधन भाई बहन की प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन भाई बहन की पवित्र रिश्ते को जताता है। और घर में खुशियां लेकर आता है। इसके अलावा यहां त्यौहार भाइयों को याद दिलाता है कि उन्हें अपनी बहनों की रक्षा करनी चाहिए। रक्षाबंधन का त्यौहार भाइयों को अपनी बहनों के प्रति उसका कर्तव्य को याद दिलाता है। इस त्यौहार को केवल सगे भाई बहन ही नहीं बल्कि कोई भी पुरुष महिला मना सकते हैं। इस दिन सभी बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, और उसकी खुशी और स्वास्थ्य की मन्नत मांगते हैं। भाई भी राखी बांधने के बदले में अपने बहनों को गिफ्ट देते हैं। और उनकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा करते हैं।

इसे भी पढ़े :  कलेक्टर ने किया प्रत्येक गौठान की समीक्षा रूचि नहीं लेने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही