कांग्रेस ने आजादी की गौरव पदयात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन :-

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो उतर बस्तर कांकेर:-

◾️विधायक नाग ने कहा देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने दी अपने प्राणों की आहुति

◾️महंगाई-बेरोजगारी के लिए कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कांग्रेस ने आज आजादी की गौरव पद यात्रा निकाली और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। आज नगर पंचायत अंतागढ़ में विधायक अनूप नाग के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुए । नगर के वार्ड क्रमांक 7 से यह यात्रा प्रारंभ होकर पूरे 15 वार्डो का भ्रमण कर आज की यात्रा संपन्न हुई। हाथों में बैनर व तिरंगे फहराते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।

◾️पंडित नेहरू आजादी के लिए 11 वर्षो तक जेल में रहे :- विधायक

कांग्रेस का इस समय पद यात्रा को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। इस मौके पर विधायक अनूप नाग ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए बहुमूल्य याेगदान दिया है पंडित नेहरू जी लगभग 11 वर्षो तक अंग्रेजो की कैद में रहे और इंदिरा जी एवं राजीव जी ने को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दी है ।

विधायक नाग ने कहा 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब यह समय है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। महात्मा गांधी ने अहिंसा के संदेश पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस का भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।

इसे भी पढ़े :  नक्सलियों की बौखलाहट,अब पत्रकारों पर लगाया आरोप,जन अदालत में सजा देने की धमकी…

◾️महंगाई-बेरोजगारी को कम करने में मोदी सरकार विफल :- कांग्रेस

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश चंदेल ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में कांग्रेस ने अहम योगदान दिया है। इस समय देश में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य चुनौतियां है जिनका समाधान करने में मौजूदा मोदी सरकार विफल रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम बहुत अधिक है। अमेरिका के डालर के मुकाबले रुपये का मूल्य अस्सी के करीब पहुंच गया है। आम लोगों का महंगाई में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यह कांग्रेस ही थी जिसके समय में महंगाई पर काबू था ।

◾️ये रहे मौजूद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश ठक्कर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, शेख शरीफ कुरेशी, घनश्याम यादव, राकेश गुप्ता, अंजली साहू, रफीक खान, बीरेंद्र पटेल, पुनीत पटेल, दिलीप सरकार, गुड्डा नेताम, चंद्रज्योत रामटेके, सूर्यकंत यादव, बंटी गुप्ता, बृजलाल मालेकर, अनिस खान, मिंटू श्रीवास्तव, अर्जुन उसेंडी, अविनाश गणविरे समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।