बस्तर जोन शतरंज संघ के संभागीय अध्यक्ष बने नितिन पोटाई

सूरज मंडावी ब्यूरो चीफ सत्य खबर

खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना पहली प्राथमिकता – नितिन पोटाई, अध्यक्ष शतरंज संघ बस्तर जोन

कांकेर:-। राज्य में शतरंज संघ की नई इकाई के गठन के साथ जिला एवं संभाग स्तर पर शतरंज खेल को बढ़ावा देने वृहद स्तर पर कार्य योजनाएं तैयार की जा रही है। मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्रों में शतरंज खेल के प्रतिभागियों को आगे लाने के लिए जोन का गठन किया गया है जिससे आदिवासी अंचल के प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी अपना कौशल और हुनर का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर सकें। शतरंज संघ के जिला सचिव पवन सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ ने बस्तर अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने बस्तर जोन बनाते हुए बस्तर संभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन पोटाई सदस्य छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग को दी है। नितिन पोटाई वर्तमान में कांकेर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हैं। पोटाई के नेतृत्व में बस्तर संभाग के सभी जिलों कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर में गठित जिला इकाइयों का संचालन एवं विभिन्न स्तर के शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। नितिन पोटाई ने कहा कि बस्तर जोन अंतर्गत सभी जिलों में विकासखंड एवं जिला स्तर पर अलग-अलग उम्र अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ।

बस्तर अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और मंच देकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना पहली प्राथमिकता हैं। बस्तर संभाग के सभी जिलों में शतरंज के कुशल आर्बिटर निर्णायक बनाने आगामी 8 एवं 9 जनवरी को कांकेर में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आर्बिटर प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संभाग सहित राज्यभर के शतरंज में रुचि रखने वाले प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी जिलों में विधिमान्य निर्णायक भाग ले कर शतरंज के नियम , निर्णय कौशल सीखेंगे तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की प्रतिभाओं को पहचान दिला सकें। नितिन पोटाई को बस्तर जोन अध्यक्ष बनाए जाने पर सचिव पवन कुमार सेन, वरिष्ठ सदस्य सुशील पोटाई, चकेश्वर गड़पाले, आर्बिटर अनुपम जोफर, डा. लोकेश देव, रितेश चौबे, ओमप्रकाश सेन, आरबीएस बघेल, जवाहर सिंह ठाकुर, सुनील साहू, अजय शर्मा, अजय मंडावी, चंद्रप्रकाश रवानी, मनीष सिंहा, अरविन्द यादव, धीरज रजक, संदीप नेताम, मुकेश मरकाम, संतोष शर्मा, रामशरण साहू, जीआर साहू, केवी राव, विजय राय, राजेश शर्मा, रुद्र कुमार सोनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।