साहू समाज पटौद ने कक्षा 10 एवं 12 वीं के मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

सुरज मंडावी पैरी 🖊️लहर सत्य खबर ब्यरो

उतर बस्तर कांकेर:- साहू समाज परिक्षेत्रीय कांकेर पटौद द्वारा 2021-22 में कक्षा 10 एवं 12 वीं के मेघावी छात्र-छात्राओं प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह, गमछा देकर सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं में प्रकृति साहू, दुर्गा साहू, पलक साहू, दिशा साहू, लालिमा साहू, डिकेश्वर साहू एवं 12वीं में काजल साहू, रुपाली गंजीर विनय कुमार साहू का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कांकेर जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, अजजा मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष कांकेर आशाराम नेताम, जनपद सदस्य कुमार मरकाम, ग्राम पंचायत पटौद के सरपंच पूनम सलाम एवं परिक्षेत्र साहू समाज पटौद के संरक्षक सुकधन साहू, अध्यक्ष सरोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, महिला उपाध्यक्ष सीमा साहू, सचिव बलराम साहू, न्याय समिति के संयोजक रामेश्वर सार्वा, डाँ. कृष्णा साहू, मदन साहू, परिक्षेत्र पटौद के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम के ग्रामीण अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े :  बीमार एवं विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन दो दिनों में 659 बच्चो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण,दूसरे दिन आज 189 बच्चों का उपाचार एवं 192 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी