कस्तूरबा की बालिकाओं के साथ केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का मनाया गया जन्मदिन


■ जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल व उनके परिजनों को भोजन व गर्म कपड़े वितरित


■ भाजपा नेताओं ने केक काटकर मनाया हर्षोल्लास से जन्मदिन


सूरजपुर।कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा के नेताओं ने कहा कि गांव की बेटी आज देश का प्रतिनिधित्व कर रही है जो हम क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।भाजपा नेताओं ने विद्यालय की छात्राओं के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया और दीर्घायु होने की कामना की।

दूसरी ओर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया और उनके परिजनों को भोजन व गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गये।


सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में हैं मगर उनके समर्थकों व भाजपा नेताओं ने कई जगह केक काटकर हर्ष उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।सूरजपुर में सांसद प्रतिनिधि शशिकांत गर्ग भाजपा जिला मंत्री संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया ।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेश अग्रवाल व शशिकांत गर्ग ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती सिंह के राजनीति जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र की सरकार में उनका प्रतिनिधित्व होना ही क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।यहां छात्राओं की मांग पर ब्लैक बोर्ड भी उपलब्ध कराया गया और बच्चियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया और उनके परिजनों को भोजन व गर्म कपड़े वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश तिवारी,शंकर जिंदिया दीपेंद्र सिंह चौहान शशि तिवारी,लीलू गुप्ता,सुरेंद्र राजवाड़े आनंद सोनी संस्कार अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े :  मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की बैठक.....