युवा मोर्चा का प्रदेश सोशल मीडिया समिति गठित, खरोरा से विकास ठाकुर बने सदस्य।

खरोरा – केन्द्र सरकार के प्रयास से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते देश के लोगों में पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल होने की होड़ मची हुई है। डिजिटल इंडिया से लेकर डिजिटल मीडिया के सोशल साइट्स पर भी लोगों की तादाद दिनों – दिन बढ़ती ही जा रही है। इन लोगों तक वर्चुअली पहुँचना राजनीतिक दलो के लिए बहुत आसान हो गया है। देश में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं लोगों तक अपनी बात पहुँचने के मामले में भाजपा सबसे आगे नज़र आती है। अब भाजपा युवा मोर्चा ने भी सोशल मीडिया के लिए प्रदे़श स्तर पर टीम बनाया है।

युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सु्र्या के निर्देश से प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू व्दारा पिछले दिनों प्रदेश सोशल मीडिया समिति का गठन किया गया। जिसमे रायपुर ग्रामीण ज़िला अंतर्गत खरोरा से विकास ठाकुर को सदस्य बनाया गया। उक्त नियुक्ति पर विकास ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित वरिष्ट भाजपा नेताओं के प्रति आभार जताया। वही भाजपा से जुड़े लोगों व्दारा उक्त नियुक्ति पर विकास ठाकुर को बधाई दी गई, जिसमे प्रमुखरूप से पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पुर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ गुलाब टिकारिहा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर, नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ट भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष संचित तिवारी, महामंत्री सुशील जलक्षत्री, फनेन्द्र वर्मा, राजकुमार ठाकुर, पुनाराम वर्मा, बब्लू शर्मा, तोरण ठाकुर, अभिषेक वर्मा पचरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आयुष वर्मा, मिथलेश साहू परसदा, दुलेश साहू, डोमार धुरंधर, परस नायक, दिपक धनकर, कपिल नशीने, पुर्णेन्द्र पाध्याय, बृजभूषण नायक, छगन यादव, भुपेंद्र सेन, उमेश वर्मा, लालू पंसारी, सुबोध सेन, सुमीत सेन, संजय सुर्यवंशी, खिलेन्द्र वर्मा, मनीष वर्मा, किशन लाल साहू, गजेन्द्र साहू, रामकुमार निषाद, द्रोण कुमार हनुमंता, राजू वर्मा, लोमश देवांगन, आशुतोष वर्मा, निमेश देवांगन, संजय सेन, सुमीत सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर सारथी, दादू वर्मा, अभिषेक वर्मा, देवेन्द्र साहू, विमल पाल, सौंरभ वर्मा आदी लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़े :  पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता से दम तोड़ रही है सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएंचोपन व रगदा गांव में सचिव की मनमानी, ग्रामीणों में रोष