आकार ले रहा कांकेर के कुलगांव का गांधी ग्राम, बेवरती गौठान में सब्जी उत्पादन की तारीफ

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

कांकेर:-विकासखण्ड कांकेर ग्राम कुलगांव में गांधी ग्राम की स्थापना की जा रही है, जो अब आकार लेने लगा है। यहॉ पर लघु वनोपज आधारित विभिन्न गतिविधियों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को भी यहां पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी और कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने अधिकारियों के साथ बुधवार को गांधीग्राम कुलगांव का निरीक्षण कर वहां पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया एवं अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिये।


गांधीग्राम कुलगांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, दस-दस बेड का दो नग डारमेंट्री, चार बेड का 10 नग रेसीडेंसियल रूम, जिसमें से 06 नग का निर्माण पूरा हो चुका है, 20 नग दो बेडेड रेसीडेंसियल रूम, किचन हॉल, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यशाला के लिए शेड का निर्माण, चबूतरा निर्माण, प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां पर भूमिगत सिंचाई पाईपलाइन बिछाई गई है, अलंकृत उद्यान तैयार किया जा रहा है, साथ ही मशरूम उत्पादन एवं स्पॉन उत्पादन यूनिट का कार्य भी प्रगतिरत है।

गांधी ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मछली आहार निर्माण इकाई स्थापित की गई है, जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से कतला, रोहू, मृगल इत्यादि मछली के बीज डाले गये हैं। गौठान में बकरी पालन शेड, मुर्गी पालन एवं बटेर पालन शेड बनाया गया है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांका का निर्माण किया गया है।संसदीय सचिव श्री शोरी एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने मछली पालन का अवलोकन करते हुए तालाब के किनारे छोटा सा डबरी निर्माण कराने के लिए भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही बकरी पालन शेड में मचान बनाने के निर्देश भी दिये।

इसे भी पढ़े :  कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नए साल में पार्टी मनाने महाराष्ट्र लेजा रहे 50 लीटर अवैध शराब जप्त