छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों का किया सम्मान

खिलेश्वर गोस्वामी राजिम :

छत्तीसगढ़ सरकार तीन वर्ष पूर्ण होने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सफलता को किसानों को बताते हुए। धान संग्रहण केंद्र कोपरा में भाव सिंह साहू जिला कांग्रेस अध्यक्ष गरियाबंद के नेतृत्व में किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह सरपंच योगेश्वरी साहू, जिला कांग्रेस के महामंत्री मोतीलाल साहू,संयुक्त महामंत्री वेद राम साहू, राजेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री नंदकुमार साहू जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा, पवन पटेल,रामेश्वर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए। भाव सिंह साहू ने कहा 3 वर्ष के कार्यकाल में भूपेश बघेल ने अभी तक आधे से अधिक घोषणाओं को पूर्ण कर चुके हैं एवं अपने आने वाले 2 वर्ष के काल में सभी घोषणाएं पूर्ण कर इतिहास रचाएंगे।कार्यक्रम में कृषक मूलचंद साहू, लेखन चक्रधारी महेश साहू, मोहन पटेल, मंशापूर्ण सोनवानी, भुवनेश्वर निषाद उत्सव साहू, मिश्री लाल साहू, शेखर साहू पोषण साहू, बुधराम सतनामी आदि कृषकों का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़े :  मां भारती सेवा समिति के द्वारा संत शिरोमणि गुरु घासीदास के जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया