गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, अधिकरियों-कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां गणतंत्र दिवस …..

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर ब्यूरो (सत्यख़बर)

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व गणतंत्र दिवस अमर रहे’ के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभाकक्ष में राज्यगीत व देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इसके महत्व को रेखाकिंत किया। उन्होंने संविधान के निर्माण तथा इसके लागू होने तक की पूरी प्रक्रिया एवं संघर्ष की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  एस. एस. पैंकरा, सयुंक्त कलेक्टर एच.एल गायकवाड़, आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर  दीपक निकुंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े :  पखांजूर पुलिस को मिली कामयाबी स्थायी वारंटी थाना पखांजूर पुलिस के गिरफ्त में।