बड़ी खबर गरियाबंद :-  अवैध रूप से खनिज संपदा का परिवहन करते 07 ट्रेक्टर व 01 मेटाडोर  फिंगेश्वर थाना पुलिस ने किया गया जप्त

देवेंद्र सिंह राजपूत स्वतंत्र पत्रकार

■ फिंगेश्वर पुलिस और खनिज विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

गरियाबंद :-  फिंगेश्वर पुलिस ने जरबदस्त कार्यवाही करते हुए खनिज संपदा के अवैध तस्करो पर सीधा हाथ डाला है

जिले के पुलिस अधीक्षक जे . आर . ठाकुर के पदस्थापना के बाद से उनके स्पष्ट निर्देश पर गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाया जा रहा है

जबकि जिले में पिछले वर्ष नदियों से कई माह तक लगातार अवैध उत्खनन का खबरे प्रकाशित हो रही थी  ,,, इसके पीछे रसूकदार लोगो का हाथ और नेताओ के संरक्षक का मामला भी सामने आ रहा था

उचित कार्यवाही नही होने से राजस्व का सीधा नुकसान हुआ ,, साथ ही जिला प्रशासन और खनीज विभाग के क्रियाकलाप पर व पुलिस की खामोशी पर भी सवाल उठ रहे थे

आज हुए इस कार्यवाही से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है
पर अब भी बड़े माफियाओं पर कार्यवाही की जरूरत है

■ आज की कार्यवाही

फिंगेश्वर पुलिस को रेत व फर्शी पत्थरों की अवैध परिवहन के संबंध में सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक राजेश जगत द्वारा जिला के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद खनिज विभाग से सामंजस्य स्थापित कर संयुक्त टीम गठित कर रेड कार्यवाही कर ग्राम खुटेरी सरगी नाला से अवैध रूप से रेत परिवहन  07 ट्रेक्टरों एवं पुरैना मोड़ के पास 01 मेटाडोर में अवैध रूप से पत्थर को परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर खनिज विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर समस्त वाहनो को थाना फिंगेश्वर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसे भी पढ़े :  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 07 फरवरी तक बढ़ा

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक राजेश जगत, सउनि हिमांचल ध्रुव, प्र.आर. नेमीचंद पटेल, पुरन साहू, आर. कृतेश प्रजापति, मनोज निषाद, कुलेश्वर साहू, रवि सोनवानी, तथा खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक फागुराम नागेश एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही