मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया


सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

कांकेर:-भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा मंडल चारामा एवं किसान मोर्चा द्वारा किसानों की 5 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कृषि उपज मंडी मंडी प्रांगण में चारामा में कर एसडीएम साहब चारामा को मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
1: धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए।
2: रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें ।
3: असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए।
4: लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए ।
5: पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।

ये सभी पांच प्रमुख मांग को लेकर धरना दिया गया प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोतवानी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सियाराम साहू महामंत्री ओमप्रकाश साहू सुशील निषाद हेम मंडावी नंद कुमार ओझा परमेश्वर यादव गजेंद्रनाग जागेश्वर सिन्हा मोतीराम ठाकुर रमेश सोनकरअजय जगवानी बिहारी देवांगन सहित क्षेत्र एवं मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित किसान भाई उपस्थित रहे….

इसे भी पढ़े :  अवैध धान संग्रहण पर कार्यवाही, राजस्व व खाद्य तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 110 बोरी धान की जप्त….