कांकेर जिला NSUI के द्वारा पीजी कॉलेज के सामने पूर्व मंत्री राजेश मूणत का फूंका पुतला

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

कांकेर :- एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे जी एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चमन साहू जी के निर्देशानुसार एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमित राय जी के नेतृत्व पर पीजी कॉलेज के पास छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता राजेश मूणत का पुतला दहन कर उसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। NSUI के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमित राय ने कहा कि भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिस गलत ढंग से प्रदर्शन किया उससे आक्रोशित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए्‌ तब भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत जिस तरह का आचरण दिखाया, पुलिस के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की वह अस्वीकार्य है। जिसके विरोध में आज पुतला दहन किया गया है जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष आयुषी मिश्रा, आईटीएम सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अमन गायकवाड, जिला महासचिव अमित साहू, जिला महासचिव प्रिया टांडिया, विधानसभा उपाध्यक्ष तारस सिन्हा, सुफियान खान, राहुल ठाकुर,महेंद्र साहू, वीरेश जैन, तुषार डेहरी, और भी एनएसयूआई के साथी उपस्थित रहे!

इसे भी पढ़े :  प्रेरणादायक :- रक्तवीर हैं गरियाबंद पुलिस का यह जवान ,,, 30 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों को दिया जीवनदान ,,, जाने इस पर्यावरण संरक्षक जवान के बारे में सत्य खबर पर ……