बजट में आम जन का नही है रखा गया ख्याल ,, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्म दुबे

कुंजबिहारी ध्रुव ब्यूरो चीफ गरियाबंद

गरियाबंद :- हल ही में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ,,, गरियाबंद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा दुबे ने कहा कि इस बार का भी बजट हर बार की तरह फेलवर है ,,, केंद्र सरकार की फेलवर नीति और निम्न बजट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से रसातल में जा रही है देश मे आम आदमी का बुरा हाल है मोदी सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों के अच्छे दिन है

मध्यम वर्गीय , किसान , गरीब जनता और महिलाओं के लिए कुछ भी नही किया गया
जो आम लोग उनको उन्हें कुर्सी पर बिठाए है उनके प्रति कोई जिम्मेदारी नही निभा रहे है

कोरोना महामारी से आज भी देश की जनता जूझ रही है उससे लड़ने के लिए भी कोई सार्थक प्रयास नही किया गया
देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है , पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम बेलग़ाम हो गए है अब की बार इस बजट में महंगाई का कोई जिक्र ही नही हुआ है

देश अन्नदाता किसानों और आम लोगो को घर चलाना कितना मुश्किल हो गया है आये दिन महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ रही है महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी इनके बजट में कुछ नही है
महिलाएं देश की आधी आबादी है और मंत्री महोदया खुद एक महिला है उसके बाद भी बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास नही है केंद्र सरकार की निती जनहित में नही है