अपशिष्ट प्रबंधन हेतु चलाया जाएगा जन जागरूकता अभियान


सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

उत्तर बस्तर कांकेर -नेशनल ग्रीन ट्रियूब्नल के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की कांकेर जिले के लोकप्रिय कलेक्टर चन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा बैठक ली गई।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट प्लास्टिक, दूषित जल उपचार व्यवस्था, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, परिसंकटमय अपशिष्ट, ई-वेस्ट प्रबंधन इत्यादि के संबंध में चर्चा की गई तथा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु अभियान चलाने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, पप्पू मोटवानी एवं सभी नगरीय निकायों के अधिकारीगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :  पखांजूर में रोजगार पंजीयन कार्य 24 जनवरी को स्थगित