मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में काग्रेंस सदस्यता अभियान जोरों पर

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार की रिपोर्ट

मुंगेली / अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छ.ग. प्रदेश काग्रेंस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश व मुंगेली जिला प्रभारी सीमा वर्मा के निर्देशन में मुंगेली जिला काग्रेंस कमेटी सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा के निर्देशन में काग्रेंस सदस्यता अभियान कार्यक्रम मुंगेली जिला अंतर्गत विकासखंड लोरमी परिक्षेत्र खुड़िया में कार्यक्रम आयोजित की गई,जहां पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए सेवादल के अनुशासन , कार्य और शाशन की योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताए जहाँ सदस्यता अभियान के तहत नए सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे और शासन सहित सेवादल के कार्य से खुश दिखे,वही कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा ने कहा जो सपना राजीव गांधी देखे थे,उसको

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी मितान क्लब के माध्यम से पूरा किया,राजीव गांधी मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन मजदूर को किस्तो के माध्यम से राशि दे रहे है, नोनी शसक्तीकरण योजना के बारे में बताए नवीन राशनकार्ड संबंधित जानकारी दी ।

जहां तोरण खांडे अध्यक्ष सतनामी समाज लोरमी, हेमिन मंगेशकर सेवादल महिला विंग जिलाध्यक्ष ,गुलाबा कोसले सेवादल महिला विंग जिला उपाध्यक्ष ,श्याम काठले सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी, योगेश टंडन ,विष्णु मिरी, प्रहलाद सिंह साकत, मनोहर टंडन, रूपदास, जिला महामंत्री राजेन्द्र यादव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े :  स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हेतु दस्तावेजों का सत्यापन 14 से 25 फरवरी तक