कांकेर जिले के लोकप्रिय कलेक्टर ने किया रोको-टोका जागरूकता अभियान का शुभारंभ

सूरज मंडावी ब्यूरो सत्य खबर

उत्तर बस्तर कांकेर :- जिले के लोकप्रिय कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिला कार्यालय परिसर में रोको-टोको जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन कांकेर और यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाना एवं स्वस्थ व्यवहार के लिए लोंगो को प्रेरित करना है।

राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस व नेहरू युवा केन्द्र के लगभग 50 की संख्या में चुने गए स्वयं सेवक रोको टोको अभियान के जरिये लोगो को कोविड टीकाकरण व मास्क के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रचार सामग्री का जिले के विभिन्न स्थानों में भ्रमण का वितरण करेंगे। इसके साथ ही यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करने में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

रोको-टोको अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिले के लोकप्रिय कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को तोड़ना है अतः स्वयं सेवक कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। समाज को अलर्ट रहने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने जैसे मास्क लगाना, सामाजित दूरी का पालन करना, सेनेटाईजेशन करने इत्यादि के उपयोग के संबंध में लोगों को जानकारी दें। इस अभियान में भागीदारी निभा रहे सभी स्वयं सेवक अलग-अलग गांवों से हैं अतः वे अपने गांवों के लोगों और अपने साथियों को कोविड वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें। सभी लोगों को कोविड वैक्सिनेशन को पूरा डोज लेना आवश्यक है।

इसी प्रकार प्रिकाशन डोज के लिए भी प्रेरित किया जाये, इससे समाज मे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा अभी कम नही हुआ है इसलिए सतर्कता व सावधानी जरूरी है। उन्होंने यूनिसेफ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े :  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा का एनएसयूआई भाटापारा ने जलाया पुतला